MP Ladli Bahan Yojana लाड़ली बहना योजना 2023

MP Ladli Bahan Yojana 2023: देश में हर राज्य अपने क्षेत्र के लोगों को फायदा देने के लिए एक के बाद एक नई-नई योजना शुरू कर रहा है। राज्य सरकारें महिला, बच्चों, किसान, मजदूर सभी को ध्यान में रखते हुए नई सरकारी योजना तैयार कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश के लोगों के लिए योजना तैयार करती रहती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की बहु-बेटियों के लिए लाडली बहना योजना (MP Ladli Bahan Yojana 2023) शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना की मदद से पात्र महिला को सालाना 12 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। MP Online Registration से आसान सी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लाडली बहना योजना का लाभ लिया जा सकता है। आइए इस योजना से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानते हैं।

Ladli Bahan Yojana 2023, Eligibility, Benefits । MP Online Registration । Apply Online Details
Ladli Bahan Yojana 2023, Eligibility, Benefits । MP Online Registration । Apply Online Details



लाडली बहना योजना क्या है?


मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की थी। उन्होंने इस योजना के लाभ भी लोगों को बताए थे। मध्यप्रदेश में Ladli Bahan Yojana को 5 वर्षों के लिए चलाया जायेगा। योजना के अंतर्गत प्रदेश की गरीब तबके की बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यानी हर साल महिला को 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर लाभार्थी महिला 5 में कुल 60 हजार रुपए प्राप्त कर पाएगी। आवेदन करते समय जो बैंक खाता नंबर महिला के द्वारा दिया जायेगा, उसी खाते में लाभार्थी महिला को हर माह राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

योजना का उद्देश्य


मध्यप्रदेश में पहले से ही बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) को चलाया जा रहा है। वहीं अब लाडली बहना योजना भी राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गयी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना को शुरू करने की घोषणा की है। लाभार्थी महिला को हर वर्ष 12 हजार की राशि दी जाएगी, जिसकी मदद से वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकती है। MP Online Registration कर महिला योजना का हिस्सा बन पाएगी।

लाडली बहना योजना के लिए पात्रता (Eligibility)


  • मध्यप्रदेश की महिलाएं ही योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
  • उन बहनों को ही योजना का लाभ दिया जायेगा जो टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं।
  • गरीब व् माध्यमवर्गीय बहनों को ही योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • विवाहित और अविवाहित दोनों ही प्रकार ही महिला योजना का लाभ लेने के पात्र होंगी।
  • जाति का कोई बंधन नहीं रहेगा।
  • प्रदेश की मूलनिवासी सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी जाति की महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा।
  • विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
  • बहना अगर स्कूल या कॉलेज की विद्यार्थी है, तो वह लाडली बहना योजना के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के पात्र नहीं होगी।

योजना का लाभ


  • मध्यप्रदेश में 5 वर्ष तक लाडली बहना योजना को चलाया जायेगा।
  • योजना की मदद से पात्र महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। यानी हर साल महिला को 12 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।
  • 5 साल में एक लाभार्थी महिला को कुल 60 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • अगले 5 वर्षों में इस योजना पर कुल 60 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।
  • प्रदेश सरकार सालाना 12000 करोड़ रुपए लाडली बहना योजना पर खर्च करेगी।
  • योजना की मदद से लगभग 1 करोड़ बहनों के बैंक खाते में 1000 रुपए की राशि डाली जावेगी।
  • राज्य की 65 फ़ीसदी बहनों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

MP Ladli Bahan Yojana 2023 Online Registration


नर्मदा जयंती (MP Narmada Jayanti) के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा इस योजना की घोषणा की गयी है। अधिकारिक तौर पर लाडली बहना योजना के नियम व् शर्तों को निर्धारित नहीं किया गया है। बहनों को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए MP Online Registration प्रक्रिया रखी जाएगी। फिलहाल MP Online पर MP Ladli Bahan Yojana 2023 Apply Online करने का विकल्प नहीं है। जैसे ही Registration प्रक्रिया शुरू होगी, आपको इसके बारे में अधिक जानकारी हमारी वेबसाइट किसान सुचना पर अवश्य दी जाएगी।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url