ये हैं दुनिया के आर-पार दिखने वाले जीव

दुनिया में कई ऐसे जीव हैं जो अपनी ख़ूबसूरती की वजह से जाने जाते हैं लेकिन आजतक आपने ऐसा कोई जीव शायद ही देखा होगा जो पारदर्शी हो। तो आज हम दुनिया के सबसे खूबसूरत और पारदर्शी वाले जीव दिखा रहा हैं जो आपको बेहद ही पसंद आयेंगे।

1. Glasswinged Butterfly

यह पारदर्शी तितली सेंट्रल साउथ अमेरिका में पाई जाती है। प्रकाश से पूर्ण रूप से संपर्क ना होने के कारण यह तितली पूर्ण रूप से पारदर्शी है और जब आप इसे देखेंगे तो आप हैरान हो जायेंगे।

2. Juvenile Sharpear Enope Squid

यह जीव समुद्र के 200 से लेकर हजार मीटर की गहराई में पाया जाता है। यह जीव इस प्रकार पारदर्शी है कि इसके शरीर के अंदर के ऑर्गंस भी आप साफ-साफ देख सकते हैं।

3. Transparent Juvenile Surgeonfish

यह मुख्य तौर पर न्यूजीलैंड में पाई जाती है और इसकी लंबाई 30 सेंटीमीटर है। यह मछली पूर्ण रूप से सजावट के लिए इस्तेमाल में ली जाती है।
 

4. Macropinna microstoma

यह काफी खास आकार की मछली है जिसके सर पर एक गुंबदनुमा आकार की आकृति बनी रहती है जो पूर्ण रुप से पारदर्शी है जब आप इसे देखेंगे तो हैरान हो जायेंगे।

5. Translucent Pharaoh Ants

यह चीटी सिर्फ 2 मिलीमीटर के आकार की होती है जो हल्के भूरे रंग की होती है लेकिन जिस समय यह जिस रंग का खाना खाती हैं उसके बाद इनका वैसा ही रंग हो जाता है। यह चीटी विश्व के कई हिस्सों में पाई जाती है।

6. Tortoise Shell Beetle

इस खास प्रकार की बीटल का पूरा शरीर ट्रांसपेरेंट है और इसके ऊपर बना कवच विशेष रुप से देखने लायक है। इस बीटल में इतनी काबिलियत है कि यह शिकारियों को झांसा दे सकती है।

7. European Eel

यह जीव अपने जीवन काल में कई बार रंग बदलता है और यह पूर्ण रूप से ट्रांसपेरेंट भी हो सकता है।

8. Glass frog

यह खास प्रकार के मेंढक ज्यादातर रिपब्लिक ऑफ कांगो में पाए जाते हैं। यह माना जाता है कि यह मेंढक अब विलुप्त हो गए हैं लेकिन 2011 में एक बार फिर से इनके होने की पुष्टि की गई।
 

9. Juvenile Octopus

यह ऑक्टोपस मात्र 2 सेंटीमीटर का है और इसके भीतरी अंग भी आसानी से देखे जा सकते हैं क्योंकि यह है ही इतना ट्रांसपेरेंट यह तिहति के तट पर पाया जाता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url