फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये और पैसे कमाए

How to make a blog for free and earn money | फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये और पैसे कमाए

ब्लॉग कैसे बनाये: क्या आप भी इंटरनेट से पैसे कमाने के बारे में सुना है या जानते होंगे, तो आपको जरुर पता होगा की आप एक ब्लॉग या वेबसाइट के जरिये आसानी से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। आज की दुनिया का सबसे अनोखा अविष्कार है इंटरनेट। ऑनलाइन वर्ल्ड का सबसे बड़ा पॉपुलर चीज़ है जो वेब्सीटेस और ब्लोग्स।

फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये और पैसे कमाए

आपको कोई भी चीज़ की जानकारी चाहिए होता है या फिर कोई प्रॉब्लम का सलूशन चाहिए होता है तो आप बिना सोचे गूगल में सर्च कर लेते है। और वहां आपको बहुत सारे प्रोब्लेम्स के सोलूशन्स मिलता है। इस तरह से आप ये भी कह सकते है की इंटरनेट से बड़ा नॉलेज सोर्स और कुछ नहीं है।

पर आपने कभी ये सोचा है की हमे “गूगल पे सर्च“ करने से जो प्रोब्लेम्स का सोलूशन्स या नॉलेज मिलता है, वो आखिर आता कहाँ से है। क्या गूगल आपके लिए ये सोलूशन्स लिखता है? नहीं, ये सब जानकारी आपको अलग-अलग वेबसाइट और ब्लोग्स देते हैं। गूगल का काम बस इतना है की वो उन वेबसाइट या ब्लॉग के लिंक्स को अपने डेटाबेस में स्टोर करता है और वही सर्च रिजल्ट्स में दिखाता है। तो चलिए जानते है की अपना-अपना ब्लॉग कैसे शुरू कर सकते है।

ब्लॉग क्या होता है:

ब्लॉग का कांसेप्ट वेबसाइट से पूरा अलग होता है क्योंकि ब्लॉग एक नॉलेज का जरिया होता है। मान लीजिये मेरा या आपका एक कंपनी है जिसमे आप कुछ प्रोडक्ट्स बनाते हैं। और आपने उसके लिए एक वेबसाइट भी बना लिया। पर आपके प्रोडक्ट्स के बारे में बाहरी दुनिया में प्रमोट करने में ब्लॉग आप का हेल्प करता है।

उन प्रोडक्ट्स के डिटेल्स आप ब्लोग्स के जरिये शेयर करते है, इसीलिए ब्लॉग्गिंग इतना ज्यादा पॉपुलर है। और आप जब गूगल में किसी चीज़ के जानकारी के लिए सर्च करते है, तो ज्यादातर रिजल्ट्स ब्लॉग का ही आता है। तो आपने बेसिक चीजों को समझ ही गया होगा की ब्लॉग क्या है।

ब्लॉग कैसे बनाये स्टेप बाय स्टेप 2020-2021:

फ्री ब्लॉग वो होता है, जिसमे आपको एक भी पैसे खर्च करना की कोई जरूरत नहीं पड़ता। आपको अगर ब्लॉग्गिंग सीखना है, तो पहले आपको फ्री से शुरू करना चाहिए। जब आप अच्छे से उसका कांसेप्ट समझ जाओ, की वो काम कैसे करता है, फिर आप उसमे इन्वेस्ट कर सकते है।

फ्री ब्लॉग बनाने के लिए 2 बहुत ही पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स है। ब्लॉगर और वर्डप्रेस। मैंने आपको पिछले पोस्ट में डिटेल्स में बता दिया था की ब्लॉगर और वर्डप्रेस में क्या-क्या अच्छा है और क्या-क्या बुरा। तो आज हम जानेंगे की फ्री ब्लॉग कैसे बनाते है।

ब्लॉगर पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये:

  • मैंने आपको पिछले लेख में बता दिया थे की ब्लॉगर (ब्लॉगस्पॉट), गूगल का ही प्रोडक्ट है। तो उसमे अकाउंट बनाने की कोई जरुरत नहीं है। अगर आपके पास एक जीमेल अकाउंट है तो आप उसके जरिये उसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
  • अपनी कंप्यूटर में कोई सा भी वेब ब्राउज़र ओपन कीजिये और www.blogger.com या www.blogspot.com में जाइये।
  • और आप अपनी जीमेल आईडी और पासवर्ड दे कर लॉगिन करें। अगर आप पहले से गूगल में लॉगिन है, तो शायद ये आपको लॉगिन के लिए न पूछे।
  • लॉगिन करने के बाद वहां आपको “क्रिएट आ न्यू ब्लॉग” का विंडो दिखाई देगा। या फिर लेफ्ट साइड में “न्यू ब्लॉग” के नाम से एक बटन मिलेगा। और फिर आप वह पर क्लिक करें।
  • आपको आपका ब्लॉग का “टाइटल” डालना होगा। ये आपके ब्लॉग का नाम होने वाला है। उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • अगले स्टेप में आपको “एड्रेस” देना होगा जो सही होना चाहिए। अगर अपना नाम यूनिक है तो ये आपको बता देगा की, “दिस ब्लॉग एड्रेस इस अवेलेबल”। उसके बाद नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • अगले स्क्रीन में आपको आपका “डिस्प्ले नेम” देना है, जो आपका अपना प्रोफाइल नाम है। उसके बाद “फिनिश” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका ब्लॉग रेडी यही तैयार हो गया है। एड्रेस फील्ड में अपने जो भी नाम दिया होगा, वो आपकी ब्लॉग का एड्रेस है, जैसे 24hindi.blogspot.com। यह फ्री ब्लॉग हमेशा एक सब-डोमेन के साथ आता है और वो है .blogspot.com। देखे, ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान है ना।

वर्डप्रेस पर फ्री ब्लॉग कैसे बनाये:

  • वर्डप्रेस में ब्लॉग बनाना ब्लॉगर के जितना ही आसान होता है। तो चलीये शुरु करते हैं।
  • आपने कंप्यूटर में www.wordpress.com के वेबसाइट पर जाईये।
  • और वहां आपको दो ओप्तिओंस मिलेंगे, एक है वेबसाइट के लिए और दूसरा है ब्लॉग के लिए। दोनों में कुछ भी फर्क नहीं है, बस आपको वेबसाइट और ब्लॉग के हिसाब से अलग-अलग थीम सेलेक्ट करने का मौका देता है। आप कोई सा भी ऑप्शन सेलेक्ट कर लीजिये।
  • मैंने “ब्लॉग” सेलेक्ट किया और नेक्स्ट पेज में ये आपको आपकी ब्लॉग का केटेगरी पूछता है। मैंने यहाँ “राइटिंग और बुक्स” सेलेक्ट किया है।
  • नेक्स्ट पेज में आपकी केटेगरी का सब-केटेगरी दिखायेगा। आप कोई सा भी सेलेक्ट कर लीजिये।
  • फिर आपको एक थीम सेलेक्ट करना पड़ेगा, जो आपके ब्लॉग का डिज़ाइन होगा।
  • नेक्स्ट पेज में, आपको आपके वर्डप्रेस ब्लॉग के लिए एक डोमेन नेम सेलेक्ट करना होगा, जो की यूनिक होना चाहिए। फिर आपको “फ्री” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • प्लान्स पेज में “फ्री” का ऑप्शन सेलेक्ट कीजिये।
  • अब आपको आपने अकाउंट क्रिएट करना है। यहाँ बस आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डाल के “क्रिएट माय अकाउंट” बटन पर क्लिक करना है।

पर इसमें यह दिक्कत है की आप उसको अपने मन मुताबक कस्टमाइज नहीं कर सकते। उसके लिए आपको सेल्फ-होस्टेड वर्डप्रेस यूज़ करना होगा। उसके लिए आपको एक डोमेन और होस्टिंग की जरुरत होगी और एक बार आप यह दोनों खरीद लें तो आप यहाँ एक क्लिक में वर्डप्रेस इनस्टॉल करने की प्रक्रिया जान पाएंगे।

अगर आप इन्टरनेट पर जितने सारे बड़े ब्लोग्स और न्यूज़ साइट्स देख रहे है, लगभग सारे इसी प्लेटफार्म पर बनाये गये है। अगर आप बस इसे चलाना सीखना चाहते है तो आपके लिए फ्री वाला ठीक रहेगा।

ब्लॉग कैसे लिखें: 

आपको ब्लॉगर ब्लॉग के निचे एक (+) का सिंबल दिखेगा और वर्डप्रेस में न्यू → पोस्ट में जा कर आप ब्लॉग लिख सकते है

फ्री में ब्लॉग कैसे शुरू करें: 

उम्मीद है की आपको “ब्लॉग कैसे बनाये“ समझ में आ ही गया होगा। और यह बहुत ही आसान है। बस आपको कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। अगर आपको इसी संबधित कोई भी जानकारी चाहिए होगा, तब आप मुझे से पूछ सकते है। जितना हो सके में हेल्प करने की कोशिश जरुर करूँगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और सभी के साथ ब्लॉग कैसे स्टार्ट करे शेयर करे और उन्हें भी अपना ब्लॉग बनाने में मदद करे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url