जिला, संभाग एवं स्टेट विजेताओं को किया सम्मानित

गंजबासौदा। स्थानीय सैण्ट एसआरएस पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल के खिलाडियों एवं अन्य बौद्धिक प्रतियोगिताओं में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर सहभागिता करने वाले संस्था के होनहारों को संस्था के डायरेक्टर केएस यादव एवं प्राचार्य उमेश चंद्र यादव ने मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जिला, संभाग एवं स्टेट विजेताओं को किया सम्मानित
जिला, संभाग एवं स्टेट विजेताओं को किया सम्मानित


पिछले एक माह से शिक्षा विभाग द्वारा शालेय शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिताएं, बौद्धिक गतिविधियों में मोगली उत्सव, बालरंग सहित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ज्ञान की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं द्वारा ब्लॉक, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया है। 

बुधवार को स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न विधाओं के होनहार विजेताओं को दीपोत्सव के तहत सम्मानित किया गया। संस्था प्राचार्य उमेश चंद्र यादव ने बताया कि खेल अधिकारी कपिल गौर एवं सुमन सेन के नेतृत्व में संस्था की खो-खो खेल में सीनियर, जूनियर और मिनी बालक वर्ग की टीमों का संभाग के लिए चयन हुआ है। कबड्डी की बालिका वर्ग प्रतियेागिता में संस्था की आर्शी खान ने नटेरन में आयेाजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। मोगली उत्सव जिला स्तर पर विदिशा में आयेाजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में मनीष विश्वकर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शतरंज प्रतियोगिता में स्वयं जैन एवं योगा टीम के सदस्य राज्य स्तर पर चयनित हो चुके है। 

वहीं ब्लॉक स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 वर्ष वर्ग में पांच खिलाडियों कैफ अली, राहुल राजपूत, कुशल भार्गव, वैभव रघुवंशी, प्रिंस रघुवंशी का एवं जिला स्तर के लिए एवं 17 वर्ष वर्ग में 10 खिलाडियों युवराज रघुवंशी, आर्यन गुप्ता,रिषी शर्मा, विपुल राजपूत, उत्कर्ष नेमा, रिषी राज गुप्ता, अनुज रघुवंशी, पीयूष गुप्ता, शिवांश रघुवंशी, प्रवेन्द्र रघुवंशी का चयन किया गया है। बुधवार को स्कूल में सभी छात्र-छात्राओं को सामुहिक रूप से सम्मानित कर संस्था, शहर एवं अपने माता पिता का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी गई। 

इस मौके पर संस्था के शिक्षक कृष्णपाल सिंह चौहान, डॉ विजय कुमार जैन, रत्ना देशपाण्डे, रजनी गुप्ता, क्रिकेट कोच अनुज गुप्ता, दीपेश मीणा, सुपार्श जैन, राहुल जैन, डॉ कमला चतुर्वेदी, मंयक जैन, दिव्यांश भावसार, मनोज श्रीवास्तव, ममता कुशवाह, राजेश शर्मा, विक्रांत सोनी, विशाल कुशवाह, रामनारायण श्रीवास्तव, सोहेल अंसारी, डॉ अमर सिंह ठाकुर, डॉली तिवारी सहित शिक्षक परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url