उल्लू के बारे में ये नही जानते होंगे आप

वैसे तो उल्लू बेहद बुध्दिजीवी होता है फिर भी लोग उसे मुर्ख ही समझते हैं। उल्लू से जुडी कई धार्मिक मान्यताए भी हैं कहा जाता है कि माँ लक्ष्मी का वाहन उल्लू ही है। उल्लू जितना डरावने दिखते हैं उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी होते हैं। उल्लू का उपयोग तांत्रिक गतिविधियों में भी किया जाता है। उल्लू ही एक ऐसा पक्षी है जिसके बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं। आइए जानते है उल्लू से जुड़े कुछ खास तथ्यों के बारे में...

उल्लू अपने सर और गर्दन को 270° तक घुमा सकता है

आपको जानकार हैरानी होगी कि उल्लू अपने सर और गर्दन को 270° तक घुमा सकता है। अगर आप उल्लू के पीछे खड़े हैं तो वह आपको बिना अपने शरीर को घुमाए सिर्फ गर्दन घुमाकर देख सकता है।

"ELF Owl" दुनिया का सबसे छोटा उल्लू

यह "ELF OWl" है इसे दुनिया का सबसे छोटा उल्लू माना जाता है। इसका वजन मात्र 31 ग्राम है और इसका आकार सिर्फ 5 इंच का है।

उल्लू की आँखों के ऊपर तीन पलकें होती हैं

आपको ये जानकर और भी ज़्यादा हैरानी होगी कि उल्लू की आँखों के ऊपर तीन पलकों कि परत होती है। इन तीनों पलकों के काम भी अलग-अलग होते हैं। एक पलक झपकने के काम में आती है, एक सोने के काम में और एक पलक आँखों को साफ़ करने के काम में आती है।


एक उल्लू एक साल में 1000 चूहे खा जाता है

उल्लुओं का सबसे पसंदीदा खाना होता है चूहा, एक शोध के अनुसार उल्लू एक साल में 1000 से भी ज़्यादा चूहे खा जाता है। चूहों से परेशान किसान अक्सर उल्लू पालते हैं।


उल्लू के जीवाश्म इस प्रथ्वी पर 6 करोड़ साल पुराने हैं

यह बिलकुल सच है कि उल्लू के जीवाश्म इस प्रथ्वी पर 6 करोड़ साल पुराने हैं। जिससे साबित होता है कि उल्लू का शरीर मरने के बाद भी जल्दी ख़त्म नहीं होता।


उल्लू दिखने का मतलब किसी की मौत होना

चीन में जब किसी इंसान को उल्लू दिखता है तो माना जाता है कि उसके पड़ौसी की मौत होने वाली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में उल्लू की आवाज़ को मौत का संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है उल्लू को हर जगह अशुभ ही माना जाता है।


बिना आवाज़ किये उल्लू कई मिलों तक उड़ सकता है

उल्लू बिना आवाज़ किए मिलों दूर तक उड़ सकता है। उसकी यही ख़ासीयत उसे शिकार करने में मदद करती है। वो बिना आहट करे आसानी से शिकार कर सकता है। उल्लू के कान भी बेहद तेज़ होते हैं आसमान में होते हुए भी ज़मीन पर घूम रहे चूहे की सर सराहट सुन लेता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url